पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आक्रामक दिखे सीएम बोले- कहां चला गया 56 इंच का सीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहानाबाद. सीएम जीतन राम मांझी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जम कर हमला बोला। अपने विधानसभा क्षेत्र के टेहटा में आयोजित जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में वे अपेक्षाकृत ज्यादा दृढ़ तथा उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त 56 इंच का सीना दिखाने वाले आज कहां हैं।
सीमा पर पाकिस्तान व चीन की सेना तथा घुसपैठी मनमानी कर रहे हैं और 56 इंच का सीना दिखाने वाले कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नीतीश कुमार जैसा विकास पुरुष कोई दूसरा नहीं हुआ। उन्होंने जिन परिस्थितियों में बिहार का उल्लेखनीय ढंग से विकास किया, देश ही नहीं, पूरी दुनिया के लोग उनके विकास मॉडल के मुरीद हो गए। सीएम ने शहीद जगदेव प्रसाद को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ उनका कृत हमेशा समाज को संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा। मौके पर विधायक अभिराम शर्मा, जदयू नेता कृष्णानंद प्रसाद वर्मा तथा कौशलेंद्र वर्मा सहित कई अन्य पार्टी नेताओं ने भी जगदेव बाबू को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
विकास के लिए खोल रखा है खजाना
सीएम ने कहा कि गया तथा जहानाबाद के विकास के लिए राज्य का खजाना खोल रखा है। दोनों जिलों को इसकी आवश्यकता भी है। उन्होंने कहा कि अकेले जहानाबाद जिले में बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए वर्तमान बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया किया गया है। सीएम ने मंच से ही घोषणा किया कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद तथा राज्य सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद की जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा दिया जाएगा।