पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Medicine Businessmen Died, Police Investigating On

संदिग्ध हालत में दवा कारोबारी की मौत : परिजनों ने कहा, हुई हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दवा कारोबारी दिनेश रंजन के मौत मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पटना के सिटी एसपी जयकांत ने दैनिक भास्कर डॉट कॉम को आज बताया कि अत्यधिक शराब पीने या ठंड लगने से कारोबारी के मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

इधर, मृतक के दामाद पुनीत जैन ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आज सुबह बताया कि दिनेश की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। सारी योजना पहले से बनी हुई थी। कल देर शाम इस योजना को अंजाम दे दिया गया। पुलिस मृतक के दामाद से भी तमाम बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।