पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राज्य में युवाओं से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर आईसा और इनौस ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला। इसमें आईसा, इनौस, टीईटी-एसटीईटी के सफल अभ्यर्थियों के साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया। गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले इस मार्च को आर ब्लॉक चौराहे पर रोक दिया गया। आर ब्लॉक चौराहे पर एक सभा हुई, जिसे सीपीआई एमएल के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया।
दिल्ली विवि में क्षेत्र के नाम पर आरक्षण का करेंगे विरोध
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं होगा, बल्कि यह चुनाव जनता पर थोपी गई नीतियों के खिलाफ होगा। दिल्ली में बदलाव की लहर दिख चुकी है, अब पूरे देश की बारी है। दिसंबर में दिल्ली में आम आदमी का नाम लेकर बनाने वाली पार्टी की सरकार से काफी उम्मीद है। लेकिन, दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे राज्यों के छात्रों के खिलाफ बनी नीतियां संदेह पैदा कर रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में क्षेत्र के नाम पर आरक्षण का हम विरोध करेंगे।
दीपंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प के बावजूद राज्य में बिजली की हालत अच्छी नहीं है। मनमाने बिजली बिल से लोग परेशान हैं। हमारी मांग है कि हर गरीब को पहले 50 यूनिट तक की बिजली माफ की जाए और 100 यूनिट तक रेट हाफ किए जाएं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.