पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी हुई, भाई ने टोका तो हुई पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पहले सरेराह छात्रा से छेड़खानी की और टोकने पर उसके भाई को पीट कर लहूलुहान कर दिया। शास्त्रीनगर थाने के पटेलनगर मोहल्ले में हुई इस घटना के बाद सोमवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी लफंगे मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
क्या था मामला : हुआ यूं कि कॉलेज छात्रा (पीड़िता) बीते रविवार की देर शाम पैदल अपने घर लौट रही थी। पटेल नगर के आदर्श पथ में अचानक 22 वर्षीय मोनू ने उसे घेर लिया और ओछी हरकतें करने लगा। मोबाइल नंबर मांगते हुए दोस्ती करने को कहा। छात्रा वहां से निकल कर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता का भाई राजेश घटना के संबंध में पूछताछ करने मोनू के घर गया। इससे आरोपी बौखला गया। बाद में वहां से लौटते समय रास्ते में मोनू ने राजेश पर हमला करके लाठी-डंडे से प्रहार कर दिया।
सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने दल-बल के साथ बाबा चौक एरिया में पोस्ट ऑफिस के पास छापेमारी करके मोनू को उसके घर से पकड़ लिया।
आरोपी गया जेल
आरोपी मोनू को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बयान पर शास्त्रीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

शिवली नोमानी, सचिवालय डीएसपी