पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभभुआ. यदि बिहार के लोग सद्भाव बनाए रखें तो विरोधियों की मंशा पर पानी फिर जाएगा। उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर मोहनियां के महाराणा प्रताप मैदान में शनिवार को संकल्प रैली के दौरान कही। भाजपा पर तीर चलाते हुए श्री कुमार ने कहा कि पैसे के बल पर भाजपा एक्जिट पोल दिखाकर राजनीति में बढ़त बना रही है। टीवी चैनलों एवं अखबारों में पैसे के बूते पर ऐसा किया जा रहा है। जबकि धरातल पर कुछ और है।
चुनाव नतीजा आने पर भाजपा को अपनी जमीन समझ में आ जायेगी। उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि लाठी में तेल पिलाने का जमाना लद गया। अब कलम में स्याही पिलाने की जरूरत है। जो सरकार कर रही है। श्री कुमार ने आगे कहा कि बेटा हो या बेटी जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। इसलिए पढ़ाई सबसे जरूरी है। इसके लिए सरकार ने पोशाक एवं साइकिल योजना चलाकर बच्चों को स्कूल भेजने का काम किया। अब बिहार की तमाम सड़कों पर बच्चे बच्चियां साइकिल से स्कूल जा रहे हैं, जिन्हें देख अच्छा लग रहा है।
वही बिजली में हम स्वावलंबी बनने की स्थिति में पहुंच गये हैं। संकल्प रैली के दौरान मंच पर जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, काराकाट सांसद महाबली सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री श्याम रजक, सांसद मीना देवी, विधान पार्षद संजय सिंह, भभुआ विधायक डॉ.. प्रमोद कुमार सिंह, विधायक दाउद अली उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह,एवं संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया।
बाल दीदी व सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन
भभुआ. जिले के बाल दीदी एवं सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने सभा स्थल पर प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री का विरोध किया साथ ही जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के माध्यम से मांग पत्र दिया गया। संघ के लोगों ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं होती है तो 28 जनवरी को भभुआ तथा 2 फरवरी को पटना में धरना दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.