पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. पिछले पांच साल की तुलना में इस साल का 30 जनवरी सबसे ठंडा दिन रहा। क्योंकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर सात डिग्री के करीब था। अधिकतम तापमान 28.3 जबकि न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से दिन में दो बजे के बाद हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। शाम चार बजे के बाद फिर सिहरन बढ़ गई। इसका असर जनजीवन पर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी कमोबेस इसी तरह का मौसम रहेगा। फरवरी के दूसरे हफ्ते के बाद राहत मिलेगी।
धुंधले कोहरे की वजह से हो रहा ऐसा
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ एके सेन के मुताबिक, अभी जो आसमान में बादल दिख रहे हैं, वो धुंधला कोहरा है। इसका लेयर आसमान में 600 मीटर से शुरू होकर 1500 मीटर तक ऊपर उठ गया है। इस लेयर से सूरज की किरणों को धरती पर पहुंचने में दिक्कत होती है। इससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाता और कनकनी का अहसास हो रहा है। सामान्य तौर पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर होना चाहिए। अभी ऐसा नहीं है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते जो सिस्टम बना था, उसी की वजह से अभी वातावरण में नमी मौजूद है।
तीन फरवरी को बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन फरवरी को आसमान बादलों से भर जाएगा और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। जनवरी से लेकर फरवरी के तीसरे हफ्ते तक हर साल बिहार में इसी तरह का मौसम रहता है।
30 जनवरी का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2010 26.9 9.0
2011 25.9 11.9
2012 24.1 14.4
2013 23.4 6.9
2014 18.3 11.9
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.