पटना. गर्दनीबाग रोड नंबर -16 निवासी रामाशीष के 25 वर्षीय बेटे कन्हाई की उसके पड़ोसी मंगल महतो ने सामान्य विवाद के बाद चाकू से गोद कर हत्या कर दी। मंगलवार देर रात घटी इस वारदात में मंगल के दो बेटे पप्पू, संतोष और दामाद ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद से पूरा परिवार फरार है। मृतक और आरोपी दोनों पड़ोसी थे। रोड नंबर-16 में मंगल चाय की दुकान चलाता है, जबकि पेशे से चालक कन्हाई के पिता रामाशीष की सड़क के दूसरी ओर साइकिल की एक दुकान है। कन्हाई के पिता रामाशीष के बयान पर मंगल महतो, उसके पुत्र पप्पू, संतोष और दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे डीएसपी शिबली नोमानी ने कहा की सभी आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
समस्तीपुर के सैदपुर के निवासी रामाशीष ने बताया कि उनका घर और दुकान दोनों रोड नंबर-16 में है। मंगलवार रात को मंगल उनके बेटे गोपाल के साथ गाली गलौज कर रहा था। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो कन्हाई बीच-बचाव करने आ गया। इस दौरान आराेपियों ने उसकी हत्या कर दी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए सुबह विवाद, शाम में हत्या।