पटना। राजधानी के जीपीओ गोलंबर पुल पर दो बेखौफ अपराधियों ने नि:शक्त बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार सुबह पौने 10 बजे हुई जब मृतक अमृतेश सिंह(34 वर्षीय) अपनी चार पहिए वाली स्कूटी से बैंक जा रहे थे।
अमृतेश स्टेट बैंक ऑफ
हैदराबाद (बुद्ध मार्ग) में हेड क्लर्क थे। चलती बाइक से ही गोली मारकर अपराधी आर ब्लॉक होते हुए निकल गए। गोली अमृतेश के पेट में लगी और पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वारदात की पृष्ठभूमि में व्यक्तिगत कारण छिपा हो सकता है। जबकि, परिवार का दावा है कि अमृतेश की किसी से दुश्मनी नहीं थी। दो साल पहले अमृतेश की शादी नालंदा के नीरपुर की 18 वर्षीया आभा से हुई थी।
कैमरे ने फिर दिया पुलिस को धोखा
जीपीओ गोलंबर पुल पर फायरिंग के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी आर ब्लॉक गोलंबर से सचिवालय थाने के बाहर से होते हुए निकल गए थे। सचिवालय थाने के पास सीसीटीवी फुटेज में दोनों की तस्वीर कैद हुई है। यहां से आगे अपराधी किस तरफ भागे, इसका पता नहीं चला है। आगे का लोकेशन जानने में पुलिस जुटी है। जांच में पता चला कि दोनों अपराधी सबसे पहले राजेंद्रनगर पुल पर देखे गए थे।
पहले से कर रहे थे पीछा
करबिगहिया में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि अपराधी पहले से ही अमृतेश का पीछा कर रहे थे। बाइक पर पीछे बैठे 25-30 साल के युवक ने हरे रंग की धारीवाली स्वेटर पहन रखी थी। अपराधी जिस बाइक से आए थे, उसका नंबर प्लेट मुड़ा हुआ था।
संदेह के घेरे में तीन युवक
अमृतेश सिंह की
मोबाइल रिकॉर्ड से पता चला है कि तीन युवकों से अमृतेश की कई बार बातें हुई हैं। इस बारे में पुलिस पता लगा रही है। फिलहाल, ये नंबर बंद हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या कहना है पुलिस का...