पटना. दानापुर कोर्ट हाजत से फरार कुख्यात अपराधी गुड्डू कुमार उर्फ नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह दीघा थाना क्षेत्र के ज्ञानदीप स्कूल वाले रास्ते में नाम छिपाकर रह रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध लग रहे लोगों की निगरानी शरू कर दी। इसी दौरान गुड्डू वहां पहुंचा।
उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पकड़ कर उससे पूछताछ की। उसने पहले पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। लेकिन बाद में उसने अपना नाम गुड्डू उर्फ नेपाली बताया। उसके पास से पुलिस को 1 पिस्टल और 1 जिंदा गोली भी मिली। उसके खिलाफ दीघा और दानापुर में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह औचक छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पुलिस को चकमा देकर वह दानापुर कोर्ट हाजत से फरार हो गया था। पुलिस को इस मामले में उसकी तलाश थी।