पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। पांच साल की यात्रा में देश के 50 बेहतर प्रबंधन संस्थानों में शुमार चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल आर्क ऑफ यूरोप पुरस्कार हासिल हुआ है। यह पुरस्कार कुल गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में दिया गया है।
इंटरनेशनल आर्क ऑफ यूरोप की स्थापना यूरोप आधारित व्यापार पहल को बढ़ाने के लिए किया गया है जिसके 118 देश सदस्य हैं। जर्मन के फ्रैंकफर्ट में आयोजित समारोह में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ वी मुकुंद दास ने बीते सप्ताह हासिल किया।
2008 में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान की स्थापना हुई थी और बहुत कम समय में इस संस्थान ने अपनी मौजूदगी जता दी है। प्रबंधन के क्षेत्र में जेजे ईरानी और टाटा समाज विज्ञान संस्थान की ओर से इसे सम्मान मिल चुका है। डॉ दास ने भास्कर डॉट कॉम से कहा: यह पुरस्कार पाने वाला यह संस्थान पहला नवोदित प्रबंधन संस्थान है। इसके पहले इंडियन ऑयल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी को यह पुरस्कार हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि समग्र गुणवत्ता के लिए दिये गये इस पुरस्कार का चयन मतदान के जरिए किया गया था।
उन्होंने कहा कि बहुत कम वक्त में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान ने जाने-माने शिक्षाविदों को अपने साथ जोड़ा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार आयोजित कियेे और 60 से अधिक शोध पत्र दुनिया भर के अलग-अलग मंचों पर पेश किये गये। अगले महीने डॉ सायन बनर्जी टोरंटो के रियर्सन विश्वविद्यालय में संगठनात्मक सिद्धांत पर शोध पत्र पेश करने वाले हैं।
डॉ दास ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में चलने वाले इस प्रबंधन संस्थान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ी जातियों और महादलित समुदाय के बच्चों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। यह संस्थान खूबसूरत मन नाम से एक कार्यक्रम स्लम के बच्चों के लिए चला रहा है। स्लम के बच्चे यहां पढ़ते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.