पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह तक रात, सुबह और शाम में रहेगी ठंड

प्रदेश में एक सप्ताह तक रात, सुबह और शाम में रहेगी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। शहर सहित पूरे राज्य का मौसम अगले एक सप्ताह तक एेसा ही बना रहेगा। रात, सुबह और शाम ठंड रहेगी। दिन में सुबह के कोहरे के बाद सामान्य रूप से धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर के अधिकतम तापमान मे कोई विशेष गिरावट नहीं आएगी, जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट रहेगी। वातावरण में आर्द्रता की कमी के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम केंद्र के निदेशक आरके गिरी ने बताया कि तीन-चार दिनों के बाद मध्य भारत के साथ दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के इलाकों में बारिश की आशंका है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलोंं में भी होगा। इस कारण उत्तरप्रदेश से सटे इलाकों में आर्द्रता बढ़ेगी। इससे वातावरण नम रहने से कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा।
हफ्ता भर बाद और बढ़ेगी सर्द
मौसम विभाग की मानें, तो छह से सात दिनों के बाद शहर के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रहेगा। तापमान में यह गिरावट 15 जनवरी तक जारी रहेगा।

शहर सहित पूरे राज्य का मौसम अगले एक सप्ताह तक एेसा ही बना रहेगा। रात, सुबह और शाम ठंड रहेगी। दिन में सुबह के कोहरे के बाद सामान्य रूप से धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर के अधिकतम तापमान मे कोई विशेष गिरावट नहीं आएगी, जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट रहेगी। वातावरण में आर्द्रता की कमी के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।