पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीतीश के नाम पर राजद में असंतोष, एक तबका मांझी के पक्ष में उतरा

नीतीश के नाम पर राजद में असंतोष, एक तबका मांझी के पक्ष में उतरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। नीतीश के नाम राजद में असंतोष पनपने लगा है। राजद के अधिकांश विधायक नीतीश के नाम पर सहमत नहीं हो रहे हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के फैसले पर इन विधायकों ने अपनी नराजगी व्यक्त की है। ये लोग जीतन राम मांझी को अपना समर्थन जारी रखने के पक्ष में है।
 
राजद के वरीय नेता सह विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को कहा कि मैं महादलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मांझी को समर्थन जारी रखने का पार्टी और लालू प्रसाद से अनुरोध करूंगा।
 
सिंह ने कहा कि वह पार्टी विधायक दल की कल सुबह बुलायी गयी बैठक में अपनी बात रखेंगे। राजद ने नीतीश के समर्थन में आज राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को एक पत्र सौंपा है।
 
पार्टी विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी की ओर से समर्थन व्यक्त करने के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह के साथ राजभवन गए थे।