पटना। जदयू विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश के घर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही जदयू विधायकों का नीतीश कुमार के घर जमघट लगना शुरू हो गया। दिन के बारह बजे राजद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दकी और कांग्रेस नेता सदानंद सिंह भी नीतीश कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।
नीतीश कुमार ने इन सभी के साथ विचार-विमर्श करने के बाद अपनी रणनीति को अन्तिम रूप देने दिया।नीतीश कुमार से मिलने के बाद कांग्रेस के वरीय नेता सदानंद सिंह, राजद प्रदेश अध्यक्ष और जदयू प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल भवन पहुंचे। इन लोगों ने सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया।
राज्यपाल भवन से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इन लोगों ने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग किया है कि राज्यपाल मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पास अब समर्थन नहीं है। इस कारण उन्हें बर्खास्त किया जाया।
आगे देखिए इससे जुड़ी तस्वीरें...