पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीतीश की सरकार में रमई राम ने अपने लिए मांगा डिप्टी सीएम का पद

नीतीश की सरकार में रमई राम ने अपने लिए मांगा डिप्टी सीएम का पद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। नीतीश की सरकार बनने से पहले ही जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार की कई सरकारों में मंत्री रह चुके रमई राम ने मंत्रीमंडल में उप मुख्यमंत्री का पद मांगा है। रविवार को दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बातचीत में रमई राम ने कहा कि इस बार यदि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो सरकार बनेगी उसमें हमें उप-मुख्यमंत्री का पद चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

रमई राम ने कहा की सोमवार को सारा राजनीतिक गतिरोध दूर हो जाएगा। नीतीश कुमार पूर्ण बहुमत के साथ नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएंगे। रमई राम ने कहा कि अब राज्यपाल को चाहिए कि नीतीश कुमार को बुलाकर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएं।

यह पूछने पर कि कई बार आपने भी मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी पेश किया। मांझी की जगह आपकी इस पद पर कितनी दावेदारी बनती है।

इस पर रमई राम ने कहा कि वे मंत्री कई बार रह चुके हैं। वे लालू मंत्रिमंडल में और राबड़ी मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं, लेकिन भरोसा दिलाकर भी उन्हें डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया।
रमई राम ने कहा कि इस बार उन्हें डिप्टी सीएम बनने की पूरी इच्छा है। अगर उन्हें डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया, तो वे शपथ नहीं लेंगे।
आगे देखिए रमई के कुछ और तस्वीरें...