पटना. मांझी खेमे के विधायक राजीव रंजन ने कहा कि जंगलराज और करप्शन राज का मर्जर बिहार को 50 साल पीछे कर देगा। लालू प्रसाद ने अपराध तो नीतीश कुमार ने कालाधन को बढावा दिया। नीतीश के साढे आठ साल शासन में सिर्फ पटना में ही एक लाख 40 हजार करोड़ रुपए का कालाधन जमा हुआ हैं।
मांझी सरकार आम बजट पास होने के 10 दिनों के भीतर नीतीश के भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लाएगी। नीतीश राज में योजना अौर गैर योजना मद में 11 लाख 50 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें से एक लाख 40 हजार करोड़ कालाधन जेनरेट हुआ है। ठेकेदारी, सड़क, तबादला, शराब माफिया के जरिए बड़े पैमाने पर लूट हुई है।