पटना. नॉट्रेडम एकेडमी में ग्रेजुएशन सेरेमनी में 12वीं की छात्राओं को विदाई दी गई। छात्राओं ने भविष्य में मूल्यों से समझौता न करने और समाजसेवा की शपथ ली। मुख्य अतिथि बाल कल्याण आयोग की अध्यक्ष निशा झा थी।
हाइकोर्ट की जज अंजना मिश्रा, मेरी साइना, स्कूल की प्राचार्या सिस्टर मेरी जेसी भी मौजूद थीं। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।