पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Now Agricultural Education In Class 5 Will

भाजयुमो सम्मेलन में राधामोहन बोले- अब वर्ग 5 से मिलेगी कृषि की शिक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपालगंज. अब वर्ग पांच से स्कूलों में कृषि की शिक्षा मिलेगी। केंद्र सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है। कृषि का शिक्षा पाकर छात्र वैज्ञानिक तरीके से खेती करेंगे। शहर के आंबेडकर भवन में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उक्त बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि बिहार के पूसा में केंद्रीय विश्वविद्यालय भी खोला जायेगा। इतना ही नहीं वैज्ञानिक तरीके से खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक साल आत्मा के माध्यम से एक लाख किसानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं अगले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के अनुरूप सभी किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अभी 15 सालों की जंगल राज को भूल नहीं पायी है।
महा-गठबंधन का सपना बिहार में पूरा होने वाला नहीं है। इस मौके पर भाजपा के युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र जी, सांसद नित्यानंद राय, सांसद जनक राम, विधायक सुबास सिंह, इन्द्रदेव मांझी, आदित्य नारायण पांडेय, ब्रजकिशोर सिंह रविप्रकाश मणि त्रिपाठी आदि थे।
(सम्मेलन का शुभारंभ करते केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह।)