पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नर्सों ने निकाली सीएम, पूर्व सीएम व स्वास्थ्य मंत्री की शव यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पीएमसीएच में संविदा पर कार्यरत ए ग्रेड नर्सों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह की शव यात्रा निकाली। पीएमसीएच से शव यात्रा निकली और बांस घाट पहुंची। वहां अंतिम संस्कार किया गया। नर्स यूनियन की महासचिव प्रमिला कुमारी ने कहा कि अपनी एक सूत्री मांग के समर्थन में संविदा पर कार्यरत नर्सें 20 दिन से हड़ताल पर हैं।
इसी से नाराज होकर विरोध जताने के लिए नर्सों ने मंगलवार को शव यात्रा निकाली। इसमें काफी संख्या में नर्सों ने शिरकत की। इस शव यात्रा में अधिकांश वही नर्स शामिल हुईं, जिनका रिजल्ट प्रकाशित नहीं हुआ है।