पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने आज यहां बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक अमृत राज के निर्देश पर सदर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष शंभु भगत को कल रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों यहां आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष को सुरक्षा कार्य में लगाया गया था। श्री कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष अनुपस्थित थे जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्हे पहले लाईन हाजिर किया गया था।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के कथैया, जैतपुर और हत्था के थाना प्रभारी को बदल दिया गया है। इस बीच थानों में तीन साल से अधिक समय से तैनात पुलिस इंस्पेक्टर और थानेदारों का तबादला करने का भी आदेश दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.