पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमुई/पटना। जमुई जिले के चकाई थानाक्षेत्र के सरौन पंचायत के बसमत्ता गांव में बिजली तार की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गांव के समीप गम्हरिया आहर के पास ग्यारह हजार वोल्ट का तार ठीक करने गांव के चार युवक विक्की कुमार, प्रवीण कुमार, पिंटू कुमार, उमेश दास पहुंचे। तार ठीक करने के दौरान हीं लाइट आ गई और चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पंचायत के पूर्व मुखिया अमीन राय की सहायता से सभी युवक को इलाज के लिए देवघर भेजा गया जहां इलाज के दौरान बिक्की कुमार पिता श्यामदेव राय की मौत हो गई जबकि अन्य की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। बिक्की अपने परिवार का इकलौता संतान था। बिक्की की मौत से पूरे घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.