सासाराम। लोक सभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही मैडम स्पीकर मीरा कुमार का अपने संसदीय क्षेत्र सासाराम में दौरा तेज हो गया है। इस दौरे के प्रारूप में मैडम स्पीकर विद्यालयों के छोटे-छोटे भवन और ग्रामीण सड़को का उद्घाटन शुरू कर दी हैं। इस क्रम में सोमवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर सासाराम पहुंची मीरा कुमार ने पहले अगरेर क्षेत्र के मध्य विद्यालय सेमरा में एक भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कहा कि मैं भले ही दिल्ली में रहती हुं मेरा दिल तो सासाराम ही रहता है। यहां के लोगो से मिले प्यार को मैं क्या मेरा पूरा परिवार नही भूला सकता। यही कारण है कि मैने अब गांव -गांव जाकर लोगो से मिलने का अभियान छेड़ रखा है।
मैडम स्पीकर ने केंद्र द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हर हाल में सरकार देशहित और जनहित की बात करती है। सेमरा मध्य विद्यालय के बाद मैडम स्पीकर अगरेर स्कूल में भी एक समारोह को संबोधित की। उसके बाद खुढ़नु गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेने निकल गई। उनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह यादव ,जिला परिषद अध्यक्ष प्रमीला सिंह, पतांजली मिश्रा, बेबी पासवान, मीरा देवी, ज्ञानबहादुर सिंह, संतोष मिश्रा, रूपेश चौबे, आलोक सिंह, सहित कई लोग थे।