पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pataliputra Junction Inaugurated On October 3

पाटलिपुत्र जंक्शन का उद्घाटन 3 अक्टूबर को, विरोध में फिर ट्रैक पर उतरे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पाटलिपुत्र जंक्शन का उद्घाटन दशहरे के दिन यानी 3 अक्टूबर को होगा। पाटलिपुत्र जंक्शन से खुलने वाली पहली गाड़ी 22351 पाटलिपुत्र-यशवंतपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) होगी। अभी इस ट्रेन का परिचालन दानापुर से हो रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने यह जानकारी दी। उधर, उद्घाटन की सुगबुगाहट की सूचना के बाद जलालपुर गांव के लोग फिर से पाटलिपुत्र जंक्शन के उद्घाटन के विरोध में ट्रैक पर उतर आए हैं। ग्रामीण गुरुवार से ही जलालपुर गांव के सामने ट्रैक पर तंबू-शामियाना डालकर धरने पर बैठे हैं।

ग्रामीणों का विरोध क्यों
पाटलिपुत्र जंक्शन से तीन किलोमीटर दूर ट्रैक से सटे जलालपुर गांव, चुल्हाई चक कॉलोनियों के लोग आसानी से बेली रोड आने के लिए सड़क चाहते हैं। उनकी मांग है कि रेलवे पहले बेली रोड में रेलवे ट्रैक के पास से जलालपुर जाने वाली सड़क का पक्कीकरण व नाले का निर्माण कराए। साथ ही जलालपुर गांव के सामने रेलवे क्राॅसिंग या अंडर पास बनाए।
सड़क के लिए जमीन देगा रेलवे
सीपीआरओ ने कहा कि 1.66 एकड़ जिस जमीन पर सड़क की मांग हो रही है, वह रेलवे की जमीन है। उपलब्ध प्रावधानों के अनुसार उस जमीन के समान राशि, जो 1.4 करोड़ है, मिलने पर रेलवे सड़क बनने के लिए वह जमीन देने को तैयार है।
जिला प्रशासन मदद को तैयार
जिला प्रशासन रेल प्रबंधन की पूरी मदद करेगा। सड़क की सुविधा प्रदान की जाए। इसके लिए रेल प्रशासन और आम लोगों के साथ बैठकर बात की जाएगी। तत्काल ट्रायल रन के लिए ट्रैक खाली कराने का निर्देश दानापुर एसडीओ व एसडीपीओ को दिया गया है।
- मनीष कुमार वर्मा, डीएम, पटना
(पटना जंक्शन से पाटलिपुत्र जंक्शन को जानेवाली जलालपुर रेलवे ट्रैक पर लोगों ने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया।)