पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. जनता की गाढ़ी कमाई के 1400 करोड़ रुपए से बना पाटलिपुत्रा स्टेशन उद्घाटन के इंतजार में बर्बाद हो रहा है। इस भव्य स्टेशन पर अब लोग बेरोकटोक मोटरसाइकिलें दौड़ा रहे हैं तो यात्रियों के लिए लगे शेड में शादियां और छोटे-मोटे पारिवारिक कार्यक्रम हो रहे हैं। ढाई महीने पहले जिस फ्लाईओवर की मांग में उद्घाटन टला उसके लिए न तो रेलवे कोई ठोस प्रयास कर रही है और न ही राज्य सरकार। डीआरएम अपने स्तर पर विभाग में चिठ्ठी-पत्री कर रहे हैं तो राज्य सरकार में कोई सुगबुगाहट ही नहीं है।गंभीर बात यह है कि करोड़ों से बने इस स्टेशन पर बिजली और सुरक्षा के नाम पर अब भी लाखों रुपए बर्बाद हो रहे हैं और इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
डर है रेल शुरू हो गई तो नहीं बनेगा पुल लगाना, पड़ेगा डेढ़ किमी का चक्कर
स्टेशन का शुभारंभ 31 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना था। 30 की रात स्थानीय लोगों के विरोध की खबर मिलने के बाद नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय को उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की बात कही। इससे पहले जलालपुर और रुपसपुर के लोगों ने आवागमन की समस्या से अफसरों को अवगत कराया था। समस्या से प्रभावित लगभग दो लाख की आबादी समपार पथ बनाने की मांग कर रही है।
आगे की स्लाइड्स में पढि़ए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.