पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन आज से शुरू, 50.6 किमी की यह सड़क बनकर तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी/ बख्तियारपुर| बहुप्रतीक्षित पटना-बख्तियारपुर फोरलेन सोमवार से शुरू हो रहा है। 50.6 किमी की यह सड़क बनकर तैयार है। पटना से बख्तियारपुर के बीच 5 घंटे की दूरी अब मात्र 1 घंटे में पूरी हो सकेगी।
इससे एनएच पर हर दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल पाएगी। अभी कुछ दिन इसपर टॉल टैक्स नहीं लगेगा।
सड़क निर्माण कंपनी सीएंडसी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजेर शशि भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि टॉल टैक्स के रेट की सूची नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के पास भेजी गई है। 15 से 20 दिनों में स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है।