पटना. राजधानी पटना समेत राज्य के दस जिलों में कैंप लगाकर प्लस टू शिक्षकों को नियोजन पत्र बुधवार को बांटे गए। यह पहला मौका था, जब शिक्षकों को नियोजन पत्र देने के लिए कैंप लगाया गया था। पहले दिन दस जिलों के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के प्लस टू शिक्षकों को नियोजन पत्र बांटे गए हैं।
पटना जिले में 339 पदों पर नियुक्ति पत्र बांटने के लिए कैंप लगाया गाया है। 30 जनवरी को इन्हीं जिलों के जिलापरिषदों के प्लस टू शिक्षकों के लिए कैंप लगेगा। पटना, किशनगंज, बांका, मधुबनी, सीवान, शिवहर, शेखपुरा, सुपौल, पश्चिम चंपारण और रोहतास में बुधवार को कैंप लगा।
तस्वीरों में देखिए नियोजन पत्र लेने के लिए कैसे लगी कतार...
फोटो- शेखर