पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Patna City Route Changed Till 2nd October

कल से दो अक्टूबर तक पटना में कई रूट वन-वे, कुछ रूट रहेंगे बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. सप्तमी से नवमी तक राजधानी की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कई रूटों को वन-वे किया जाएगा तो कई रूट बंद रहेंगे। शहर में कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। शहर में जाम न लगे, इसके लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। तीन दिन 30 सितंबर, एक अक्टूबर एवं दो अक्टूबर को दिन के दो बजे से सुबह पांच बजे तक यह व्यवस्था लागू होगी। ट्रैफिक एसपी प्राणतोष कुमार दास ने बताया कि माैजूदा प्लान में आवश्यकतानुसार थोड़ा-बहुत फेरबदल किया जा सकता है।
इन रूटों पर वन-वे
अशोक राजपथ
कारगिल चौक से गांधी चौराहा : छोटी गाड़ियों के लिए दोनों लेन खुले रहेंगे। ऑटो और बसों के लिए नियमानुसार वन वे रहेगा।
गांधी चौराहा से गायघाट तक वन-वे : इस रूट पर केवल छोटे वाहनों को पश्चिम से पूरब की ओर जाने दिया जाएगा। पूरब से पश्चिम आने वाले छोटे वाहनों के लिए बिस्कोमान गोलंबर, कुम्हरार से पुरानी बाइपास आने की व्यवस्था हाेगी। पुरानी बाइपास से वाहनों को गांधी मैदान आना हाेगा।
गायघाट से चौक पड़ाव पटना सिटी तक वन-वे : इस रूट पर पश्चिम से पूरब की ओर छोटे वाहन जा सकेंगे। पूरब से पश्चिम आने वाले छोटे वाहनों के लिए शिकारपुर नाला से गुलजार बाग, तुलसी मंडी हाेते हुए पुरानी बाइपास आने की व्यवस्था होगी। वहीं पुरानी बाइपास से वाहन गांधी मैदान आ सकेंगे।
अशोक राजपथ से राजेंद्र नगर की ओर : अशोक राजपथ से गांधी मैदान चौराहा आने वाले छोटे वाहन सैदपुर से मुड़कर स्टेडियम होते हुए आगे जाएंगे। सब्जीबाग- गाेविंद मित्रा रोड, खजांची रोड़, दरियारपुर गोला रोड़, ठाकुरबाड़ी रोड़ में दोनों ओर से आवागमन प्रतिबंधित।
बारी पथ : बाकरगंज से सैदपुर मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।
नाला रोड- नाला रोड से प्रेमचंद गोलंबर, मोइनुल हक स्टेडियम एवं दिनकर चौक जानेवाला रूट खुला रहेगा।
राजेंद्र पथ- राजेंद्र पथ से अप्सरा गोलंबर, इस गोलंबर से उत्तर एवं कांग्रेस मैदान से उत्तर नाला रोड पर सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित। चिरैयाटाड़ पुल एवं पुरानी बाइपास- चिरैयाटाड़ से स्टेशन, भट्टाचार्या एवं सीडीए के तरफ से पुरानी बाईपास जाने की अनुमति रहेगी। पुराने चिरैयाटाड़ पुल से पुरानी बाइपास से स्टेशन एवं भट्टाचार्या की ओर निजी वाहन जाएंगे।
पुरानी बाईपास से छोटे वाहनों के लिए दोनों लेन चालू रहेगा। पुल के दाेनों छोर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पुल पर वाहनों के दबाव को देखकर वाहनों के प्रवेश पर निर्णय ले सकेंगे।
बेली रोड
भट्टाचार्या मोड़ से डाकबंगला वन-वे : इस रूट पर सिर्फ पूरब से पश्चिम की ओर गाड़ियां जाएंगी। जमाल रोड व एसपी वर्मा रोड से आने वाले वाहन भी पश्चिम की ओर ही आ सकेंगे।
डाकबंगला से कोतवाली : इस मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। फ्रेजर रोड से दाेनों तरफ वाहनों के आने-जाने की अनुमति रहेगी। बेली रोड कोतवाली टी से डाकबंगला की ओर पूर्णत:प्रतिबंधित रहेगा। बुद्ध मार्ग में दाेनों तरफ आने-जाने की अनुमति रहेगी।
डुमरा चौक से आशियाना मोड़ तक वन-वे : इस मार्ग पर डुमरा से पश्चिम की आेर से आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन डुमरा से बाएं मुड़ कर वेटनरी परिसर एवं आशियाना माेड से बेली रोड पर पश्चिम की ओर जा सकेंगे। जगदेव पथ- सभी प्रकार के भारी वाहनों पर प्रतिबंध
सिटी बसों का परिचालन
पटना शहरी क्षेत्रों में चलने वाली बसें भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पटना जंक्शन पर नहीं रुकेंगी। बेली रोड से आने वाली बसें जीपीओ तक जाएंगी। गांधी मैदान से चलने वाली सिटी बसें भी चिल्ड्रन पार्क से पुलिस लाइन तिराहा, बुद्ध मार्ग होते हुए जीपीओ तक जाएंगी। गांधी मैदान से गायघाट जाने वालीं बसों का परिचालन नहीं होगा।