पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. पटना नगर निगम के बगल में चंद्रलोक कॉम्प्लेक्स बनना है। स्टेशन रोड के दोनों तरफ बने न्यू मार्केट व बकरी बाजार को तोड़कर। निगम बोर्ड ने योजना को मंजूरी दी। पहले चरण में बकरी बाजार के बगले में टीन शेड बना। इसके बाद काम नहीं बढ़ पाया। इसमें स्टेशन रोड के फुटपाथी दुकानदारों को शिफ्ट करना था।
क्यों रुका है काम
कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए बकरी बाजार का पूरा क्षेत्र खाली करना होगा। वहां के कुछ दुकानदारों की पहुंच राजनेताओं तक है। वे नहीं चाहते कि उन्हें हटाया जाए। इसलिए वे निगम प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बना रहे हैं।
क्या-क्या होगा इसमें
चार तल्ले का भवन बनाना है। एक ब्लॉक में निगम मुख्यालय, दूसरे में फुटपाथी दुकानदार, तीसरे में मौजूदा लीजधारी दुकानदार और चौथे में मॉल व फूड कोर्ट बनाने की योजना है।
निगम को भी नुकसान
न्यू मार्केट के अधिकतर दुकानदारों की लीज समाप्त हो चुकी है। सुपर मार्केट बनाने के लिए उनको हटाना था। इसलिए लीज का नवीनीकरण नहीं हो सका। अब भी वे २२ साल पुरानी दर पर ही टैक्स देते हैं।
10 करोड़ रुपए खर्च होने हैं चंद्रलोक कांप्लेक्स पर
अफसर कहते हैं-देखेंगे, क्यों रुका है काम
इस योजना में देरी के कारणों की जांच होगी। शीघ्र निर्माण शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
अफजल इमाम, मेयर
जमीन खाली कराने में दिक्कत हो रही हैं। इन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलदीप नारायण, आयुक्त
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.