पटना. सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट के
कबड्डी के सेमीफाइनल में पटना बालिका टीम पहुच गई है। हालांकि बालक टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बिहार शिक्षा पार्षद की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट के टॉप 4 में सारण की टीम भी पहुंच गई है। वहीं बालिका बालक वर्ग में पूर्वी चम्पारण की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में पटना की बालिका टीम ने शानदार खेल दिखाया। उसने सेमीफाइनल में पटना बालिका टीम ने पूर्वी चंपारण को 48-23 से पराजित किया। हलांकि पटना बालक टीम पूर्वी चंपारण से हार गई। बुधवार को मोइनुल हक स्टेडियम एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमे बाहरी जिलों के के खिलारियों ने शानदार खेल दिखाया।
बिहार टीम घोषणा 15 को
फरवरी में गोवा में होने वाली बिहार मास्टर्स एथलेटिक टीम की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी। यह टूर्नामेंट गोवा में 25 से 29 फरवरी तक होगा। इसकी जानकारी देते हुए मास्टर्स एथलेटिक्स राज्य संघ के महासचिव कृष्ण मोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया की चयन ट्रायल प्रतियोगिता में 35 वर्ष के ऊपर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया की इस एथलेटिक्स में सभी इवेंट होंगे।