पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ह्यूज 2015 में बेहतरीन फैशन डिजाइनिंग

ह्यूज-2015 में बेहतरीन फैशन डिजाइनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पटना वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को फैशन शोकेस ह्यूज-2015 की शुरुआत हुई। ह्यूज प्रदर्शनी में लगाए गए कलेक्शन फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट की पीजी डिप्लोमा की स्टूडेंट्स ने तैयार किया है। गुरुवार राजकीय महिला कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल डॉ सरिता रोहतगी ने शोकेस का उद्द्याटन किया।
इस वर्ष शोकेस की थीम थी ह्यूज, जिसका मतलब होता है, रंगों का मिश्रण। प्रदर्शनी में लगाएं गए ट्रेंडी कलेक्शन एक साल के अंदर स्टूडेंट्स ने तैयार किया है। यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी, जो कि 14 फरवरी को खत्म होगी। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मारी जेसी एसी, सिस्टर आमांदा एसी, सिस्टर एम रीमा एसी, विभाग की फैकल्टी डॉ शेमुशी मधु, आशा पांडेय, गीतांजलि चौधरी और प्रियंका सिंह मौजूद रहीं।