पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना पुलिस का छापा, नकली सामग्री बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पटना पुलिस ने शनिवार की शाम छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली सामग्री बरामद की। यहां पर डाबर कंपनी समेत कई अन्य ब्रांड के सामानों की बिक्री की जा रही थी। इस मामले की सूचना मिलने पर पटना पुलिस की ओर से छापेमारी की गई।
मामला खाजेकला थाना के नूर चौराहे के पास स्थित सलीम स्टोर की है। डाबर कंपनी के प्रबंधक को सूचना मिली थी कि उनके ब्रांड के नाम से नकली सामग्री की बिक्री की जा रही है। इसकी सूचना तत्काल कंपनी प्रबंधन की ओर से पटना पुलिस को दी गई।
इसके बाद पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में करीब 50 हजार रुपए का नकली सामान बरामद हुआ। इस मामले में खाजेकला थाने में प्राथमकी दर्ज कराई गई है।