पटना. राजधानी का तापमान दिन-ब-दिन गिर रहा है। शाम होते ही ठंड बढ़ने लगती है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान से तीन डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री रहा।
200 मीटर कम विजिबिलीटी
कोहरे से एयरपोर्ट पर विमानों का समय री-शिड्यूल हो गया है। पहला विमान 12 बजे लैंड कर रहा है। सुबह 9:30 बजे तक विजिबिलिटी 1000 मीटर से कम रह रही है। मानक विजिबिलिटी 1200 मीटर है। गुरुवार शाम में यह 1200 मीटर से ज्यादा थी।