पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना विवि के डीडीई में काउंसलिंग कक्षाएं 11 से

पटना विवि के डीडीई में काउंसलिंग कक्षाएं 11 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पटना विश्वविद्यालय के दूर शिक्षा निदेशालय की (डीडीई) की काउंसलिंग कक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। डीडीई के निदेशक प्रो. रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि काउंसलिंग कक्षाएं बीएन कॉलेज में शुरू होंगी, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
पीयू के डीडीई में स्नातक स्तर पर बीसीए, बीए, बीकॉम के अलावा पीजी डिप्लोमा स्तर पर तीन कोर्स चलते हैं। इसमें मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशनल मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मैनेजमेंट शामिल है। इसके अलावा लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक की पढ़ाई भी होती है।