पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Patna University Students Fight In Patna

फिर लोगों से भिड़े पीयू के छात्र लात-घूसों के साथ पत्थरबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. साइंस कॉलेज में क्रिकेट खेलने को लेकर रविवार को हुई मारपीट के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया। सोमवार शाम स्थानीय लोग व पटना विवि के छात्र आमने-सामने हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद दोनाें ओर से लात-घूसे, लाठी-डंडा चले। पथराव भी हुआ। अशोक राजपथ पर साइंस कॉलेज के पास हुई इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना में तीन-चार लोग चोटिल हो गए।
सूचना मिलने के बाद पीरबहोर, कदमकुआं, गांधी मैदान समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर वज्र वाहन के साथ पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। पुलिस को बम चलने की भी सूचना मिली थी लेकिन जांच करने के बाद यह अफवाह निकली। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पटना विवि व उससे सटे मोहल्लों के पास पुलिस की तैनाती कर दी गई है। देर रात तक पुलिस छापेमारी करने में जुटी रही। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस उपद्रवियों का सुराग लगाने में जुटी है।
क्या था मामला
रविवार को क्रिकेट खेलने को लेकर साइंस कॉलेज परिसर में छात्रों व स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। उसके बाद पथराव होने लगा। कई वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।
(साइंस कॉलेज के पास अशोक राजपथ पर हंगामे और पत्थरबाजी के बाद तैनात पुलिसकर्मी।)