पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त आर.जे एम पिल्लै ने कहा कि राज्य में करीब 90.60 प्रतिशत मतदाताओं का फोटो पहचान पत्र बना लिया गया है। श्री पिल्लै ने आज यहां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कहा कि राज्य के निर्वाचक सूची में कुल निर्वाचकों के विरुद्ध 99.95 प्रतिशत अर्थात कुल 62076689 निर्वाचकों का छाया चित्र है तथा करीब 90.60 प्रतिशत अर्थात कुल 56269336 निर्वाचकों को मतदाता फोटो पहचान पत्र निर्गत किया गया है।
मुख्य सूचना आयुक्त ने बताया कि 18-19 आयुवर्ग के कुल 385673 निर्वाचक थे जो संक्षिप्त पुनर्रीक्षण के बाद अंतिम रुप से प्रकाशित निर्वाचक सूची में बढ़कर 1660667 हो गये हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में करीब 14.5 लाख निर्वाचकों को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरण किया जायेगा।
श्री पिल्लै ने बताया कि 18 जनवरी 2013 को प्रकाशित बिहार राज्य निर्वाचक सूची में निर्वाचकों की कुल संख्या 62108447 है जिनमें 33092057 पुरुष तथा 29014572 महिलाएं है जबकि अन्य निर्वाचकों की संख्या 1818 है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.