सारण/पटना. लालू प्रसाद एक बार फिर से चर्चा में हैं। चर्चा चारा घोटाले या फिर उनके राजनीतिक बयान को लेकर नहीं है। वे इस दफा चर्चा में हैं कि उनके क्षेत्र का हर मतदाता कैमरे में कैद है। ये अलग बात है कि लालू प्रसाद को इस बार चुनाव नहीं लड़ना है। हम बात कर रहे हैं सारण की। जहां के प्रत्येक मतदाता का फोटो पहचान पत्र बना दिया गया है। ऐसा करने वाला सारण, प्रदेश का पहला जिला बन गया है। इस काम को पूरा करने में सारण के ज़िलाधिकारी कुंदन कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनकी इसी पहल पर राष्ट्रपति की ओर से उन्हें आज पुरस्कृत किया जा रहा।
48 वर्षीय जिलाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पांच माह से भी कम समय में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया गया। ये बिहार के ही बेतिया के रहने वाले हैं। बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेस अवार्ड ग्रहण करने वाले अधिकारी कुंदन कुमार का कहना है कि सारण में इस लक्ष्य को हासिल करना बड़ा ही कठिन था। क्योंकि ये प्रदेश का ऐसा जिला था जहां पर सर्वाधिक संख्या में लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं था।
आगे पढिए कुंदन कुमार ने कैसे पूरा किया अपना ये लक्ष्य...