पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Picket Harding Park Ground Was Measured For Performance

आर ब्लॉक से धरना-प्रदर्शन के लिए हार्डिंग पार्क मैदान की हुई मापी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. आर ब्लॉक से धरना-प्रदर्शन को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने मुहिम तेज कर दी है। आम लोगों की राय को देखते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन ने हार्डिंग पार्क मैदान की नापी कराई। सदर एसडीओ मो. नैयर इकबाल ने कहा कि चिह्नित सभी जमीन की मापी कराने के बाद अंतिम रिर्पोट जिलाधिकारी एन सरवन को सौंपी जाएगी। बुधवार को डाट ऑपरेटरों के प्रदर्शन के कारण आर ब्लॉक गेट लगभग छह घंटे बंद रहा था। इससे पूरी राजधानी में दिन भर वाहन रेंगते रहे।

आसानी से मिल सकता है हार्डिंग पार्क मैदान

जिला प्रशासन हार्डिंग पार्क मैदान को आसानी से धरना-प्रदर्शन के लिए उपलब्ध करा सकता है। यह जमीन खाली पड़ी हुई है। जबकि मिलर स्कूल ग्राउंड में बच्चों का खेल सहित अन्य गतिविधियां चलते रहती है। वहीं हार्डिंग पार्क मैदान स्थित पुराने बस स्टैंड को भी रेलवे से बदलने की बात समय-समय पर की जाती है। बाईपास स्थित नई जमीन का अधिग्रहण करने में ज्यादा समय लगने की संभावना है। जबकि गांधी मैदान में हमेशा बड़ी रैलियां रहती हंै।