पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pimsiac Junior Doctors Went On Strike, The Patient Returned Dimsiac

पीएमसीएच में हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर, लौट गये डीएमसीएच से रोगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरभंगा. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 406 जूनियर डॉक्टर स्टाईपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार सुबह आठ बजे से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई। जूनियर डॉक्टरों का कहना है, कि कई वर्षों से सरकार ने उन्हें आश्वासन तो दे रखा है, किन्तु बढ़ोतरी नहीं हुई। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती हड़ताल जारी रहेगी। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पूर्णत: ठप पड़ गई है। ओपीडी, इमरजेंसी, सीसीडब्लू में वीरानगी पसरी रही।

पीएमसीएच सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर मंगलवार की रात 12 बजे से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। उनकी मांग है कि उन्हें जो स्टाइपेंड मिलता है, वह केंद्र के अनुरूप हो। डॉक्टरों का कहना है कि बीते नवंबर में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि मांग पूरी कर देंगे। लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया।