पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. अलग-अलग कार्रवाई में बुधवार को पुलिस ने अवैध रूप से किरोसिन व पेट्रोल भंडारण कर बेचने के आरोप में दो लोगों को और मारपीट के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है।
चौक थाना पुलिस ने कैमाशिकोह निवासी विक्रम कुमार को जबकि मालसलामी थाना पुलिस ने भैसानी टोला निवासी प्रमोद कुमार को अवैध रूप से पेट्रोल का भंडारण करने और बेचने के आरोप में जेल भेजा है।
इस संबंध में मार्केटिंग अधिकारी अनलेश नंदन के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। वहीं दूसरी ओर बहादुरपुर थाना पुलिस ने दुकानदार गोल्डेन से मारपीट के आरोपी में फरार युवक रवि को जेल भेजा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.