पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ह्यूमन चेन बनाकर लगभग 15 मिनट तक गाड़ियों के ‌आवाजाही को पूरी तरह ठप कर दिया।

मांझी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। स्वर्ण स्वाभिमान मोर्चा और छात्र समागम के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी मैदान से आयकर गोलंबर के बीच जीतन राम मांझी के विरोध में बाइक रैली निकाली। दोपहर 12 बजे के बाद कार्यकर्ता आयकर गोलंबर से पैदल मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे और ट्रैफिक को पूरी तरह जाम कर दिया।
ह्यूमन चेन बनाकर लगभग 15 मिनट तक गाड़ियों के आवाजाही को पूरी तरह ठप कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ता पीके साही जिंदाबाद और जीतन राम मांझी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन भी किया।