पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर ब्लॉक गेट से हटेगा धरनास्थल : डीएम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. धरना-प्रदर्शन की वजह से बार-बार आर ब्लॉक गेट के बंद होने से लगने वाले जाम से सिर्फ आम लोग ही नहीं, प्रशासन भी आजिज आ चुका है। दैनिक भास्कर की पहल का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी डॉ. एन सरवन कुमार ने कहा कि आर ब्लॉक गोलंबर से धरना-प्रदर्शन का स्थान जल्द हटाया जाएगा।

जिला प्रशासन विकल्प तलाश रहा है। पुलिस प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी राय मांगी गई है। आम सहमति होते ही स्थान परिवर्तन की घोषणा की जाएगी। एक वर्ष में लगभग 120 दिन धरना-प्रदर्शन के कारण आर ब्लॉक गेट बंद होता है। इस वजह से आर ब्लॉक, मीठापुर, स्टेशन, अदालतगंज, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, सचिवालय, वीरचंद पटेल पथ सहित शहर की सभी छोटी-बड़ी सड़कें जाम हो जाती है। पिक आवर में गेट बंद होने के कारण जाम का असर पूरे दिन रहता है।


सदर एसडीओ ने सुझाए हैं चार विकल्प

जीपीओ के पीछे व हार्डिंग पार्क के बीच स्थित मैदान
हार्डिंग पार्क स्थित पुराना बस स्टैंड
वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल ग्राउंड मैदान।
बाईपास पर खाली जमीन का अधिग्रहण कर।

गांधीवादी भी जगह बदलने के पक्षधर
धरना प्रदर्शन का मतलब होता है लोगों को जागरूक करना। किसी कीमत पर धरना-प्रदर्शन का स्थल शहर से बाहर नहीं हो सकता। बुनियादी सुविधाओं के साथ अगर सरकार हार्डिंग पार्क मैदान को धरना-प्रदर्शन स्थल घोषित करती है तो इसका स्वागत किया जाएगा।

रजी अहमद, गांधी संग्रहालय
छोटे धरना-प्रदर्शन के लिए वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल का ग्राउंड ज्यादा उपयुक्त है। इस सड़क का उपयोग व्यावसायिक गतिविधि के लिए नहीं किया जाता है। हार्डिंग पार्क मैदान जाने के लिए भी प्रदर्शनकारियों को स्टेशन से ही गुजरना पड़ेगा। इससे ओवरब्रिज के नीचे वाली सड़कों पर काफी दबाव बढऩे की संभावना है।

बाल कृष्ण सहाय, सचिव, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर एसोसिएशन
मैं सक्षम हूं, नई जगह तय करूंगा धरनास्थल
ञ्चक्या आर ब्लॉक गेट पर प्रदर्शन उचित है ?
नहीं। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
विकल्प के लिए प्रशासन ने क्या किया?

पुलिस व प्रशासन मिल कर विकल्प तलाश रही है।
शहर की समस्या को देखते हुए क्या सीधी कार्रवाई की गई है?
कार्रवाई के लिए ही विकल्प तलाशा जा रहा है।

क्या आपने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है?
जिला प्रशासन इस बदलाव के लिए सक्षम है।
आपके हिसाब से आर ब्लॉक का बेस्ट विकल्प क्या होगा?
ई विकल्प आए हैं। कई बिंदुओं पर मंथन करने के बाद बेस्ट विकल्प निकलेगा और वहां जगह तय की जाएगी।