पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामाजिक न्याय की धारा की मजबूती को राबड़ी देवी ने किया एकजुटता का आह्वान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने सामाजिक न्याय की धारा को और मजबूत करने के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आज कुछ शक्तियां देश को तोडऩे की साजिश में लगी हुई है। श्रीमती राबड़ी देवी ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जननायक स्व.कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की धारा को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने किसी दल का नाम लिये बगैर कहा कि साजिश के तहत कुछ शक्तियां देश को तोडऩे में लगी हुई है और ऐसे में सभी लोगों को एकजुट होकर डट कर मुकाबला करना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को बचाने की जरूरत है। आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्ष दलों को गोलबंद करने की कवायद में लगी हुई है। इस बार के लोकसभा चुनाव में सामाजिक न्याय की धारा में विश्वास रखने वाले दल के प्रतिनिधि को ही जनता चुनेगी और देश को टूटने से बचायेगी। उन्होंने कहा कि लोकनायक जय
प्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपने को पूरा करने के लिए उनकी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता लगे हुए है।