पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rahul Vs Modi Will Elect, Bihar,Patna News

मोदी ने कहा चुनाव होगा राहुल बनाम नरेंद्र मोदी , जद(यु) तो रेस में ही नहीं है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. लोकसभा चुनाव राहुल और नमो के बीच है। इस लड़ाई में दूसरा कोई भी दल नहीं है। भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ये बात आज पत्रकारों से बात करते हुए कही। मोदी ने जद(यू) पर अपना हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी को अपनी स्थिति का पता चल जाएगा।

राजद, लोजपा और कांग्रेस गठबंधन पर मोदी ने कहा कि ये सबसे कमजोर गठबंधन है। ये गठबंधन नया नहीं है, इस गठबंधन ने साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार को लेकर ये सभी एक हैं।

मोदी ने नीतीश पर अपना हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी के आगे पीछे कर के वे हार गए लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला । लेकिन नरेंद्र मोदी ने कहा सत्ता में आने के साथ ही बिहार को विशेष राज्य दर्जा मिलेगा तो फिर क्या नीतीश नरेंद्र मोदी को अपना सर्थन देंगे।