पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raid At PRD Office And Assistant Director's Home

PRD के सहायक निदेशक के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई का छापा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कन्हैया कुमार के तीन ठिकानों पर गुरुवार की सुबह छापेमारी में 16 लाख 61 हजार रुपए नकद बरामद किया गया। इसके अलावा उनके घर से 6 लाख रुपए का सोना भी मिला है। अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान उनकी कुल संपत्ति एक करोड़ 75 लाख 95 हजार बताई है। कन्हैया कुमार पिछले दस वर्षों से विभाग के सहायक निदेशक हैं। इनपर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।

इकाई की टीम ने आज पटना स्थित सूचना विभाग के अलावा राजवंशी नगर और शेखपुरा स्थित कन्हैया कुमार के दो फ्लैटों पर छापेमारी की है। इन फ्लैटों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पीआरडी के इस सहायक निदेशक के नाम पटना में छह स्थानों पर जमीन का भी पता चला है। इस छापेमारी के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस छापेमारी की जद में विभाग के कुछ अन्य आफिसर भी आ सकते हैं। आर्थिक अपराध इकाई की टीम कन्हैया कुमार से जल्द पूछताछ भी कर सकती है। छापेमारी अभी जारी है और दोपहर तक विस्तृत जानकारी आने की संभावना है।

आगे देंखे छापेमारी की तस्वीरें...