पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raid At Retired Engineer's Home In Patna

जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर के यहां निगरानी का छापा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना। राजधानी पटना में आज विजिलेंस की विशेष टीम ने जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर रामविलास चौधरी के यहां छापेमारी की है। बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवास 4एच/6 छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। बड़ी मात्रा में जमीन के कागजात, कई बैंक लॉकर की चाबी, नोएडा और बैंगलुरु में फ्लैट के कागजात और उनके बैंक अकाउंट से 50 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं।

इस छापेमारी से विभाग से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की टीम शुक्रवार तड़के चौधरी के आवास पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। टीम के अधिकारी अभी उनके घर से मिले कागजातों को खंगालने में लगे हैं। साथ ही पूरे घर की भी तलाशी ली जा रही है। छापेमारी अभी जारी है।

बताते चलें कि इन दिनों बिहार में भ्रष्ट कर्मचारियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। गुरुवार को ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कन्हैया कुमार के पटना में चार ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 2.04 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। उनके घर से 16 लाख 61 हजार रुपए कैश मिले हैं। जिनमें से 15.40 लाख तो स्कूल बैग में छिपा कर रखे गए थे।

सहायक निदेशक के छह बैंक खातों का भी पता चला है। साथ ही कई जगह मकान, जमीन और निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को शेखपुरा स्थित राजशिला अपार्टमेंट और राजवंशी नगर में साकार इंदु विला स्थित उनके फ्लैट पर भी छापेमारी की।

आगे जानिए क्या-क्या मिला था छापे में...