पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उत्पाद विभाग का छापा : अवैध शराब के साथ नौ लोग गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना/भागलपुर। भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में कल रात उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने दो ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महमदपुर गांव के सुनील चौधरी और जनार्दन चौधरी के घर छापेमारी कर 80 लीटर देशी शराब, करीब 200 लीटर अर्धनिर्मित शराब समेत उपकरण बरामद किया।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान शराब बनाने वाली दो भट्टियों को नष्ट कर दिया गया और दोनों गृह स्वामी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।