पटना. नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी सोमवार को अलग-अलग समय पर राज्यपाल से मिलने पहुंचे। पूरे दिन राजभवन राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा। यहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम के दावे किए गए थे। कोई चूक नहीं हो इसको लेकर राजभवन के पास आने जाने वाले सभी रास्ते को सील कर दिया गया था।
राजभवन के पास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। व्यवस्था ये भी की गई कि आने जाने वाले लोगों की पूरी जांच हो, लेकिन जमीन पर ऐसा कुछ नहीं दिखा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसएसपी जितेंद्र राणा खुद मौजूद थे। पुलिस दिनभर बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे जदयू, राजद और कांग्रेस के विधायकों की सुरक्षा में लगी रही। इस दौरान उमड़ी भीड़ को संभालना उनके लिए चुनौती भरा कार्य साबित हुआ।
आगे देखिए राज भवन की सुरक्षा का हाल...