पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीतीश ने किन नेताओं को कहा- काहे की राज्यसभा, लडि़ए और जीतिए लोकसभा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. जदयू ने अपने तीनों मौजूदा सांसदों शिवानंद तिवारी, साबिर अली और एन के सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजना तय कर लिया है। पार्टी ने इन्हें साफ संकेत दे दिया है कि सांसद बनना है तो लोकसभा चुनाव लडि़ए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच गुरुवार की रात हुई बातचीत में नए उम्मीदवारों को राज्यसभा का टिकट देने पर मोटे तौर पर सहमति बन गई है। हालांकि यादव ने कहा कि अभी नये उम्मीदवारों के संबंध में फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार दो-तीन दिनों में नाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा चुनाव सात फरवरी को होंगे।

फिर राज्यसभा में कौन : कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह, हाजीपुर से सांसद रामसुंदर दास और विधान पार्षद संजय झा राज्यसभा टिकट के दावेदारों में आगे चल रहे हैं। सात फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जदयू को तीन और भाजपा को दो सीटें मिलनी तय है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर...