पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य आरके सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ सौंपे गये शपथ पत्र के मुताबिक सिन्हा और उनकी पत्नी के पास 800 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
सिर्फ उनकी संपत्ति 563 करोड़ 96 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 230 करोड़ 19 लाख रुपए की संपत्ति है। सिन्हा करीब तीन हजार करोड़ रुपए की कंपनी का संचालन कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस की भारत और ऑस्ट्रेलिया में 150 शाखाएं हैं। देश में इसके 75 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। देहरादून में उनका फार्म हाउस भी है। वहीं, डॉ. सीपी ठाकुर दंपती 17 करोड़ रुपए के मालिक हैं। डॉ. ठाकुर के पास 12.71 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 4.31 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
भाजपा के दोनों ही उम्मीदवारों का राज्यसभा में जाना तय है। एक की जीत के लिए 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत
है। जबकि भाजपा के पास 91 विधायक हैं। ऐसे में डॉ. ठाकुर और सिन्हा की जीत को लेकर कोई शक ही नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.