पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राजद को लेकर लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के सुर नरम पड़ गए हैं। लोकसभा चुनाव में तालमेल को लेकर पासवान अभी तक राजद से दूरी बनाकर चल रहे थे। लेकिन, गुरुवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राजद-लोजपा का गठबंधन तय है। दो-तीन दिनों में सीटों पर फैसला हो जाएगा। लालू के जेल से निकलने के बाद से पासवान राजद से गठबंधन की बात पर कुछ नहीं बोल रहे थे।
लालू भी बोले-सिर्फ सीट बंटवारा बाकी
लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में जदयूू-भाजपा के खिलाफ राजद-कांग्रेस-लोजपा व राकांपा के बीच गठबंधन तय हो चुका है। सिर्फ सीटों का बंटवारा बाकी है। गुरुवार को कहा-कुछ ताकतें बिहार में यूपीए का खाका तैयार न हो पाए, इसके लिए तिकड़म में लगी हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.