पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंगेरः दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

मुंगेरः दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेर। हवेली खडगपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। ये हादसा हवेली खडगपुर थाना क्षेत्र के वनवर्षा काली स्थान निवासी विनय राम की 10 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी के साथ हुई है।
दरिदों ने दुष्कर्म करने बाद लड़की की हत्या कर दी है। दरिंदों ने हत्या के बाद शव को एक खंडहर के पास फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार संगीता कुमारी अपने पिता के लिए रविवार की शाम में खाना पहुंचाने के लिए दुकान पर गई हुई थी। खाना देकर वो घर वापस लौट रही थी कि खंडहर के समीप घात लगाये दरिंदों ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया।
उसके बाद ईंट पत्थर से पीट –पीट कर हत्या कर शव को पास के ही खंडहर में फेंक दिया। काफी देर तक जब संगीता अपने घर वापस नहीं लौटी तो घर वाले रात में उसकी खोज खबर लेना शुरू कर दी।
उसके बावजूद कोई अता –पता नहीं चला।जब सुवह हुई तो स्थानीय लोगों ने शव को देख कर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में लड़की के पिता की ओर से थाने में पड़ोस के बोधू मोदी व पीको मोदी पर दुष्कर्म कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।